फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस के नोट सड़क पर बरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तहसील के समीप सड़क पर दस-दस के नोट बिखरे देखकर आम लोग चौक हो गए। इस बीच कोतवाली थाने के सिपाही ने तत्काल नोटों को बटोरकर थाने में जमा कर दिया। घंटों इंतजार के बावजूद नोटों को लेने के लिए कोई व्यक्ति पुलिस के पास नहीं आया।
विज्ञापन

सिपाही विजय भारद्वाज शुक्रवार दोपहर रोडवेज से कोतवाली थाने आ रहे थे। इस बीच तहसील के समीप सड़क पर दस-दस के नोटों को बिखरा देखकर विजय रुक गए। लोग नोट बटोरने के लिए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन सिपाही ने तत्काल नोटों को इकट्ठा करने के बाद उसे थाने में जमा कर दिया। सिपाही का कहना था कि करीब 500 रुपये के नोट हैं। पुलिस का कहना है कि नोट लेने के लिए कोई सामने नहीं आया था। कयास लगाया जा रहा है कि नशे में धुत व्यक्ति ने सड़क पर नोटों को उड़ाया है।
विज्ञापन


सड़क पर बरसे दस-दस के नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें