हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को एक छात्रा ने दूसरी छात्रा से बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में दाखिला कराने और फीस जमा करने के नाम पर तीन हजार रुपये ठग लिए। शिकायत पर प्राचार्य ने सीसीटीवी फुटेज भी दिखवाईं, मगर पैसे लेकर गायब हुई छात्रा की पहचान नहीं हो सकी।
एमबी कॉलेज में मंगलवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिला और प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया चल रही थी। अपराह्न करीब दो बजे एक छात्रा प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे के पास पहुंची। शिकायत की कि प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए उससे एक छात्रा ने तीन हजार रुपये लिए थे मगर अब वह छात्रा दिखाई नहीं दे रही है। इस पर प्राचार्य ने रुपये लेकर गायब होने वाली छात्रा की तलाश कराने की कोशिश की मगर कोई सफलता नहीं मिली।
फीस जमा कराने के नाम पर छात्रा ने ठगी
झांसा देकर तीन हजार रुपये लेकर हुई गायब