फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। घर में डांट से क्षुब्ध शिक्षिका ने जहर खाकर जान दे दी। एसटीएच में उपचार के दौरान उसकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले के सुनखरी नानकमत्ता निवासी गोपाल सिंह की पुत्री अंजलि (22) को बृहस्पतिवार को परिवार के किसी सदस्य ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने घर में जहर खा लिया। परिवार के लोग पहले समीप के चिकित्सालय में लेकर गए। हालत बिगड़ने पर उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवती स्नातक करने के बाद एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


जहर खाकर शिक्षिका ने दी जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें