हल्द्वानी। शहर के एक इलाके में नौंवी की छात्रा से दुष्कर्म की साजिश में मां को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पिता और पड़ोसी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
छात्रा ने 12 दिसंबर 2016 को अपने पिता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। मूल रूप से अल्मोड़ा जिले की रहने वाली छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि पिता की शिकायत उसने मां से की थी। इस पर मां ने उसके साथ मारपीट की और पिता को बेदाग बताया था। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया था। छात्रा को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के निर्देश पर अल्मोड़ा बाल संरक्षण गृह में भेजा दिया था। इधर, तफ्तीश के दौरान छात्रा से पूछताछ की तो पता चला कि उसने खुद को साफ्टवेयर इंजीनियर बताने वाले मल्ला गोरखपुर निवासी कौशिक बिष्ट ने मंदिर में शादी की थी। वह उसे दिल्ली घुमाने के बहाने लेकर गया था जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने कौशिक के खिलाफ पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। मुकदमे की तफ्तीश कर रही महिला उपनिरीक्षक स्वेता नेगी ने जजी कोर्ट के बाहर बुधवार को मां को भी गिरफ्तार कर लिया।