फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक सिपाही व पेंटर में मारपीट

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हल्द्वानी। ट्रैफिक सिपाही व पेंटर में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। सिपाही का आरोप है कि बाइक टकराने के बाद दूसरे पक्ष के लोगाें ने उसके साथ मारपीट की। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि चेकिंग के नाम पर बाइक रोक कर सिपाही ने उसके सिर पर डंडे से मारा। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। पुलिस को दोनों पक्षों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


ललित बिनवाल ट्रैफिक में सिपाही है। वह रात को करीब दस बजे प्रेम सिनेमा रोड पर खाना खाने के लिए गया था। उसका आरोप है इसी मार्ग पर उसकी और लियाकत की बाइक आपस में टकरा गई। इस पर लियाकत और उसके पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जबकि मोहल्ला जवाहर नगर गौलागेट निवासी लियाकत का आरोप है कि वह बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सिपाही ने चेकिंग के नाम पर उनको रोका। साथ ही उसके सिर पर डंडा मार दिया। जिससे उसके सिर में चोट आई है। इस मामले को लेकर सिपाही व लियाकत कोतवाली पहुंच गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को मामले की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन



-सिपाही का आरोप बाइक टकराने पर की गई मारपीट
-पेंटर ने कहा चेकिंग नाम पर रोक कर पीटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें