हल्द्वानी। बिजली चोरी के खिलाफ शनिवार को विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। पांच कनेक्शन चेक किए गए और तीन के खिलाफ बिजली चोरी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एसडीओ केके पंत, सहायक अभियंता विजिलेंस अनुज त्रिपाठी, अवर अभियंता ओपी शर्मा एवं पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र सिंह सामंत ने चेकिंग अभियान चलाया। बरेली रोड पर पीसीएन प्लाजा में छापा मारा गया तो कनेक्शन चंद्रकांता के नाम से था और प्रयोग बेटा कर रहा था। साथ ही केबिल को काटकर विद्युत चोरी की जा रही थी। भोलानाथ गार्डन में भी कनेक्शन मीना देवी के नाम पर है और प्रयोग बेटा कर रहा था, केबिल काटकर चोरी की जा रही थी। मुनगली गार्डन में कैलाश चंद्र गुप्ता के यहां चेकिंग की गई तो प्रयोग दया शंकर गुप्ता कर रहे थे और केबिल में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इसके अलावा गली नंबर छह रामपुर रोड में परमजीत कौर घरेलू संयोजन से दुकान में बिजली जला रहीं थी। सहायक अभियंता अनुज त्रिपाठी ने बताया कि तीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। चंचल सिंह मंगल पड़ाव के कनेक्शन की जांच की गई तो सब सही मिला। ब्यूरो