रामनगर (नैनीताल)। दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में सैन्य कर्मी सहित हुई दो युवकों की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मोहल्ला खताड़ी निवासी मो. अनीस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 मार्च को उसका भाई मो. अजीम उनके मौसेरे भाई मो. असरफ के साथ बाइक यूके-04डब्लू-3512 से केआरसी रानीखेत से रामनगर की ओर आ रहा था। इसी बीच आमडंडा के पास अज्ञात वाहन चालक ने बाइक पर टक्कर मार दी। इसमें उक्त दोनों की काशीपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए, 337 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सल्ट जिला अल्मोड़ा निवासी मोहित और पीरूमदारा निवासी मनमोहन शुक्रवार को बाइक से रामनगर की ओर आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों बाइकसवार घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज