बाजपुर में कोतवाल जीबी जोशी ने बताया कि रविवार को एसएसआई राजेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ अभियान चलाकर गांव उझानी दुली निवासी कश्मीर सिंह, गांव हजीरा निवासी बलजीत सिंह को 20-20 लीटर और और गांव केशोवाला मोड़ निवासी अर्जन सिंह को 30 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अनुसार तीनों आरोपी कच्ची शराब बनाकर सड़क किनारे बेचते थे।