फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित दो लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/मुक्तेश्वर (नैनीताल)। धानाचूली निवासी गंगा सिंह बिष्ट ने अपनी बेटी विमला बिष्ट की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को उसके पति समेत तीन के खिलाफ मुक्तेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

धारी ब्लॉक के गांव सुनकिया निवासी विमला बिष्ट (22) की बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई थी। गंगा सिंह बिष्ट ने शनिवार को धानाचूली के जनप्रतिनिधियों के साथ मुक्तेश्वर थाने में विमला के पति गौरव सिंह, गौरव की नानी सरस्वती देवी और सरस्वती देवी के भाई कृपाल सिंह निवासी सुनकिया मुक्तेश्वर के खिलाफ 304बी के तहत दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। विमला के पिता गंगा सिंह ने बताया कि उनका दामाद गौरव सिंह सेना में है और वर्तमान में उसकी पोस्टिंग लखनऊ होने के कारण वह कुछ दिन पहले अपने घर आया था, जहां गौरव ने अपनी नानी के साथ उनकी बेटी की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि गौरव की मां अपने गांव लेटीबुंगा में रहती है, जबकि गौरव को उसकी नानी सरस्वती देवी ने औलाद न होने पर बचपन में ही गोद ले लिया था। इस दौरान प्रधान हंसा लोधियाल, प्रदीप सिंह लोधियाल, अरविंद बिष्ट, हरीश बिष्ट, राजू बिष्ट, मोहन सिंह आदि रहे। इधर, भीमताल में प्रेस क्लब के पत्रकारों ने सीओ आरएस नबियाल से आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। इस मौके पर हेमंत रावत, विकाश थापा, कुलदीप कुमार, प्रवीण कपिल, नीरज जोशी, दान सिंह लोधियाल, प्रदीप कुमार आदि रहे। नैनीताल के पत्रकारों ने शनिवार को एएसपी के नाम पत्र सीओ विजय थापा को सौंपा। कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान कमल जगाती, नवीन जोशी, सुरेश कांडपाल, अजमल हुसैन, दीवान बिष्ट, सुनील बोरा, मनीष उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन




पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
सुनकिया गांव निवासी नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें