फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव विवाहिता ने की खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली के गांव कैथल में गृह क्लेश के चलते नवविवाहिता ने कमरे में बंद होकर खुदकुशी की कोशिश की। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने बमुश्किल विवाहिता को बचाया।
विज्ञापन

गांव कैथल निवासी एक युवक की करीब आठ माह पूर्व शादी हुई थी। शादी के बाद से उसके घर में गृह क्लेश चल रहा था। युवक का आरोप है कि पत्नी पिता से अलग रहने को कहती है। युवक ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके कारण उसकी पत्नी आए दिन परिवार वालों से क्लेश रखती है। शनिवार की सुबह आठ बजे घर के लोग घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान पत्नी कमरे में बंद हो गई।
युवक खेत पर गया हुआ था। जब युवक की मां और भाभी को जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचाकर कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इससे वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। काफी देर बाद विवाहिता को कमरे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। युवक की भाभी ने बताया कि इससे पूर्व कई बार विवाहिता खुदकुुशी की धमकी दे चुकी है। इस बारे में उसके मायके वालों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें