फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट करने पर मीट व्यापारी पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। सोमवार की देर शाम रामगढ़ के छह युवकों और शहर के मीट व्यापारी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में रामगढ़ के एक युवक का पैर टूट गया। मंगलवार को पीड़ित युवक के मित्र तरुण सिंह ने भवाली कोतवाली में मीट व्यापारी अफजर अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित युवक के मित्र ने अफजर अली पर गाड़ी में पथराव कर पैर पर डंडा मारकर घुटना तोड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मीट व्यापारी के खिलाफ जान से मारने, धमकी देना, मारपीट कर गाली-गलौज करने पर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं आरोपी अफजर अली ने बताया रामगढ़ से आए युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी और सोमवार की शाम तहरीर देते समय रामगढ़ के युवकों के द्वारा आपसी समझौता करने की बात बोलकर मुकदमा दर्ज कराने से मना किया था। इसलिए उसने थाने में रामगढ़ के युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया। कोतवाल उम्मेद दानू ने कहा जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें