फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के नाई को पीटने पर सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जेल रोड प्राइमरी स्कूल के समीप दो युवकों ने उप कारागार के नाई को बुरी तरह पीट दिया। घटना की सूचना मिलने पर हीरानगर चौकी पुलिस ने जेल के लिपिक के दो पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जसपुर नादेही चीनी मिल के समीप का रहने वाला इरशाद अली उपकारागार में नाई का काम करता है। बृहस्पतिवार शाम नाई का जेल के लिपिक सत्यवीर शर्मा के पुत्रों से विवाद हो गया। मुखबिरी के शक में लिपिक के दोनों पुत्रों शुभम उर्फ सूरज और मंगलम शर्मा ने उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया। हीरानगर चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नेगी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी शुभम की काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। समझाने के बावजूद आरोपी युवक अभी सुधरा नहीं है। इस मामले में चौकी प्रभारी ने जेल के लिपिक को भी चौकी में बुलाकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें