हल्द्वानी। गौला नदी के पास रहने वाली 12 साल की बच्ची के घर में घुसकर युवक ने एक जनवरी को दुष्कर्म किया। बनभूलपुरा पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
मूलरूप से मैनपुरी (यूपी) निवासी कन्हैया गौला नदी में मजदूरी करने के लिए आया था। एक जनवरी को वह गौला के किनारे एक बस्ती में गया। वहां 12 साल की बच्ची अकेली थी जबकि उसके माता-पिता मजदूरी करने गए थे। मजदूर बच्ची को बहला फुसलाकर उसके कमरे में ले गया। उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर वह भाग निकला। घटना के बाद बच्ची ने अपनी मां को बताया लेकिन पत्नी ने आरोप की अनदेखी की। रविवार को पत्नी से घटना की जानकारी मिलने पर वह थाने पहुंचा। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पीड़िता के बयान और मेडिकल भी कराया जाएगा।
घर में घुसकर बालिका से दुष्कर्म
पांच दिन बाद पता चलने पर पिता ने रिपोर्ट दर्ज