फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के आरोपी को पकड़ने पर हंगामा

विज्ञापन
कोतवाली में जानकारी देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। शिवाजी नगर निवासी भाजपा के हारे हुए पार्षद प्रत्याशी रोहन कपकोटी के घर में घुसकर हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा तो नवनिर्वाचित पार्षद भड़क गए। समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचकर उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर छोड़ दिया। कोतवाल ने जांच के दौरान गंभीर धाराएं हटाने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रोहन कपकोटी ने कोतवाली थाने में धारा 323, 452, 504, 506 के तहत तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि नव निर्वाचित पार्षद हेमंत उर्फ मोना शर्मा का जुलूस निकलने पर उनके घर में पटाखे फेंके गए। विरोध करने पर कासिफ, समीर खान और लबी खान ने घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता की थी। पुलिस ने समीर खान को बरेली रोड से पकड़ लिया। पकड़ने पर समीर की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली लाई। यहां वार्ड 20 से नवनिर्वाचित पार्षद हेमंत उर्फ मोना शर्मा, पार्षद गुफरान सहित कई लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता के घर पर मारपीट की घटना से इन्कार किया। पार्षद मोना शर्मा का कहना था कि उन्होंने पटाखा खुद हटाया था। पुलिस अनावश्यक परेशान कर रही है। मेडिकल चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने आरोपी को धारा 41 के तहत नोटिस देकर छोड़ दिया। पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी नोटिस दिया है।

दरोगा को भी मिली थी देख लेने की धमकी
हल्द्वानी। भाजपा नेता रोहन कपकोटी के घर बवाल की जानकारी मिलने पर पड़ोस में रहने वाले उपनिरीक्षक संजीत सिंह राठौर भी पहुंचे थे। उन्होंने झगड़ा कर रहे समीर को वहां से जाने को कहा मगर वह नहीं गया। दरोगा ने कोतवाली में पार्षद हेमंत उर्फ मोना शर्मा और प्रदर्शन करने आए लोगों को बताया कि उन्होंने रोकने की कोशिश की तो कई लोग भाजपा नेता के घर आ गए। दोनों पक्ष भिड़ने लगे। सिपाही के साथ उन्होंने समझाने का प्रयास किया। इस बीच एक पक्ष ने कहा कि पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी। मंगल पड़ाव पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। इस मामले में दरोगा ने मेडिकल पुलिस चौकी में तहरीर दी लेकिन कोतवाल ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। दरोगा ने एसपी सिटी को भी इस मामले से अवगत कराया है। इस बारे में मेडिकल चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को बुलाया गया था। कोतवाल ने दरोगा से दुर्व्यवहार मामले में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


समीर ने भी तहरीर
हल्द्वानी। थाने से छूटने से पहले ही समीर की ओर से कोतवाली में भाजपा नेता रोहन कपकोटी के करीबियों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने पिस्टल का प्रदर्शन कर धमकाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन




कोतवाली पहुंच गए नवनिर्वाचित पार्षद, विरोध प्रदर्शन पर छोड़ा
कैच लाइन . भाजपा के पराजित प्रत्याशी के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें