फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्म के मैनेजर ने लाखों रुपये उड़ाए, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक फर्म के प्रबंधक ने दुकान से सामान बेचकर लाखों रुपये उड़ा लिए। अदालत के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीएमटी कॉलोनी डहरिया निवासी शरद चंद्र तिवारी की पत्नी पूनम तिवारी की बरेली रोड पर मैसर्स गौतम सप्लायर्स नाम से रेता, बजरी, सीमेंट, सरिया की दुकान है। उत्तरी गौजाजॉली दुर्गा कॉलोनी निवासी महेश चंद्र भट्ट करीब 10 साल से फर्म के प्रबंधक थे। करीब दो माह पहले फर्म स्वामी को पता चला कि महेश ने फर्म से लाखों रुपये उड़ा लिए हैं। इस पर फर्म स्वामी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इसलिए फर्म स्वामी ने अदालत में याचिका दायर की। अदालत ने धारा 156 (3) के तहत मामले की जांच के आदेश दिए तो पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें