फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम -पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट, सीएम से शिकायत-City

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट, सीएम से शिकायत
विज्ञापन

झांसी। थाना सीपरी बाजार के महेंद्र पुरी कॉलोनी निवासी नरेंद्र शिवहरे ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
शिकायती पत्र में बताया गया है कि 23 सितंबर की दोपहर तीन बजे एक ब्लॉक प्रमुख ने पुरानी रंजिश के चलते उनका अपहरण कर लिया था। साथ ही उसके साथ लूटपाट भी की गई थी। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन मामला दर्ज नहीं हो सका। इसके बाद उसने पुलिस अफसरों से भी मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत की। जिसके बाद से दबंग शिकायत न करने की बात को लेकर धमका रहे हैं। इससे वह और उसका पूरा परिवार दहशत में है। उसने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रर्वाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें