फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैगरेप के आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गैंगरेप के रसूखदार आरोपी सहित दो लोगों को पुलिस तीसरे दिन भी पकड़ने में विफल रही। पुलिस की इस भूमिका को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। शहर के एक चर्चित हत्याकांड के बाद वायरल हुए सेक्स वीडियो मामले में पुलिस ने एमबीपीजी कॉलेज के छात्र, कारोबारी, जेल कर्मचारी के बेटे के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने छात्र अमित रावत को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर लिया। अभी कारोबारी पुत्र शिवांश और जेलकर्मी के बेटे मंगलम शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें दिल्ली में डटी हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने कमजोर परिवार के युवक को उठाकर पीठ थपथपा ली लेकिन रसूखदार लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। रसूखदारों के परिजनों से पुलिस ने बुलाकर पूछताछ तक नही की है। इस मामले में एसआई प्रीति सिंह विवेचना कर रही हैं। इसके पहले दोनों पूूछताछ के दौरान बुलाने पर तत्काल आ गए थे। अब क्यों छिपने का खेल खेल रहे हैं।


आरोपी भागेंगे तो कुर्की भी होगी
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि यदि आरोपी ज्यादा भागेंगे तो अदालत से गैर जमानती वारंट जारी करवाने के बाद कुर्की की कार्रवाई होगी। इस मामले में कोतवाली थानाप्रभारी विक्रम सिंह राठौर को सख्त निर्देश दिए गए हैं। कोतवाल का कहना है कि कोर्ट खुलने पर पीड़िता का कलमबंद बयान कराया जाएगा। आरोपियों की पकड़ने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें