हल्द्वानी में पकड़ी गई कार्लगर्ल्स
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। शहर में देह व्यापार के अड्डों का लगातार खुलासा हो रहा है। अब मुखानी के निशांत बिहार कालोनी में सैक्स रैकेट पकड़ा गया है। पति और पत्नी ने अपने ही घर में देह व्यापार का अड्डा बना रखा था। एसएसपी के पीआरओ आरती पोखरिया ने छापा मारा तो पांच महिलाओं के साथ दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि चार पुरुष भाग निकले। मौके से आपत्तिजनक सामान और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।
शिकायत के आधार पर पीआरओ ने सिपाही नरेंद्र सिंह राणा, हरीश रावत, एंटी ह्यूमन सेल की अनीता फुलेरिया के साथ निशांत विहार कालोनी तल्ली बमौरी निवासी किशन सिंह के घर में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने मकान मालिक किशन सिंह और उसकी पत्नी (संचालिका), न्यू आवास विकास कालोनी निवासी विजय सिंह बिष्ट, राजपुरा कुष्ठ आश्रम गली निवासी महिला (20), कुल्यालपुरा निवासी महिला (मूल निवासी गदरपुर), भट्ट कालोनी निवासी महिला (25), निशांत विहार निवासी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का दावा है कि किशन और उसकी पत्नी ग्राहकों और लड़कियों को देह व्यापार के लिए बुलाते थे। इस धंधे के चलते पड़ोस के लोग काफी परेशान थे।
अब मुखानी में पकड़ा गया सैक्स रैकेट, पांच महिलाएं और दो पुरुष गिरफ्तार
दंपति ग्राहकों और लड़कियों को फोन कर बुलाती थी