मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात आठ साल के बच्चे से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर बच्चे के परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसओ भावनपुर का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।