फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह किशोरी कूड़ा डालने जंगल में गई। गांव के ही दो किशोरों ने उसका अपहरण कर लिया तथा ईख में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति का परिवार रहता है। उसके चार पुत्रियां हैं। जिस कारण दामाद उसके पास रहते हैं। तीसरे नंबर की नाबालिग बेटी शुक्रवार सुबह कूड़ा डालने जंगल गई थी। मोहल्ले के दो किशोरों ने उसका अपहरण कर लिया। उसे पास में गन्ने के खेत में ले गए तथा सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों किशोरी को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। किशोरी ने घर जाकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। जहां परिजन किशोरी को लेकर थाना पहुंचे तथा दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। उधर, पुलिस ने किशोरी को चिकित्सा परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया है। वहीं चर्चा है कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

इस मामले में तहरीर आ गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। -राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें