फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी का 70 लाख से अधिक रुपये दुकानदार हड़पा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। टीपीनगर क्षेत्र के एक दुकानदार ने कमेटी के 70 लाख से अधिक रुपये हड़प लिए। रुपये गंवाने वाले लोगों ने इस मामले में कोतवाली पुलिस के बाद एसपी सिटी को प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन

मानपुर पश्चिम निवासी सीमेंट व्यवसायी सतीश अग्रवाल ने बताया कि 16 माह पहले उन्होंने गैर पंजीकृत कमेटी बनाकर देवलचौड़ के दुकानदार को छह लाख रुपये दिए। इसी प्रकार गुरजीत सिंह ने पांच लाख, दिनेश शर्मा ने पांच लाख, अतुल वर्मा ने 20 लाख, कुलविंदर सिंह ने दो लाख रुपये, राजकुमार ने आठ लाख रुपये कमेटी में दुकानदार को दिया। कमेटी के सदस्य राकेश नेगी ने 12 लाख, नवीन लोसाली, पीयूष नेगी, विमल वर्मा सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने रुपये दिए। किसी को भरोसा नहीं था दुकानदार रुपये हड़प लेगा। इसका खुलासा 15 माह बीतने के बाद लगा। रुपये मांगने पर दुकानदार लोगों को धमकी दे रहा है। इस कमेटी में कुछ पुलिसकर्मियों ने पैसा लगाया लेकिन दबाव पड़ने पर दुकानदारों ने पुलिसकर्मियों का पैसा लौटाया। उसने कई लोगों को चेक दिया लेकिन यह बाउंस हो गया। भुक्तभोगियों ने इसकी शिकायत टीपीनगर चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार से की थी। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया। अब भुक्तभोगियों ने घटना की लिखित जानकारी कोतवाली पुलिस और एसपी सिटी को दी है।

जहर खाने की धमकी देने पर डरी पुलिस
पुलिस चौकी में आरोपी दुकानदार आया तो कहा कि ज्यादा दबाव डालने पर वह पुलिस के सामने जहर खा लेगा। दुकानदार के धमकाने पर पुलिस ने भी अपने हाथ पीछे खींच लिए। पूछने पर चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें