फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी से तीन लाख 85 हजार ले उड़े उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उचक्कों ने स्कूटी की डिक्की में रखे तीन लाख 85 हजार रुपये उड़ा दिया। व्यवसायी को बरेली रोड पाल कांप्लेक्स के सामने डिक्की खोलने पर पता चला कि रुपयों से भरा बैग गायब है। सीसीटीवी देखने के बाद उचक्कों का पता नहीं चलने पर व्यवसायी ने घटना से मंगलपड़ाव पुलिस को अवगत कराया। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन

बेरली रोड निवासी व्यवसायी सुजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि दुकानों से तगादा का पैसा इकट्ठा करने के बाद उसने स्कूटी में रख दिया था। बृहस्पतिवार की शाम सात बजकर दस मिनट पर पाल कांप्लेक्स के समीप अपने दोस्त की दुकान पर गया। दस मिनट बातचीत करने के बाद उसने सामान रखने के लिए स्कूटी की डिक्की खोली तो बैग गायब था। बैग में तीन लाख 85 हजार रुपये मौजूद थे। अपने दोस्त को घटना की जानकारी देने के बाद उसने मंगलपड़ाव पुलिस चौकी में जाकर सूचना दी। पुलिस के साथ उसने आस पास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। कहीं पता नहीं चलने पर उसने घटना की लिखित जानकारी चौकी पुलिस को दी है। एसएसआई विजय सिंह मेहता का कहना कि बृहस्पतिवार को इस प्रकार की सूचना नहीं मिली थी। मंगलपड़ाव चौकी के उपनिरीक्षक बलवंत कंबोज ने बताया कि डिक्की की चाभी व्यवसायी के पास थी तो अंदर से बैग कैसे गायब हो सकता है। व्यवसायी दुकान से पैसा डिक्की में रखना बता रहा है।
विज्ञापन


स्कूटी की डिक्की से उड़ाए तीन लाख 85 हजार
सीसीटीवी देखने से कुछ नहीं निकला, पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें