फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 13 लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोपी वसी अहमद को थाना सिविल लाइंस पुलिस रिमांड पर लेेने की तैयारी में है। पुलिस इस ठगी के गिरोह की जड़ तक पहुंचने के लिए तफ्तीश में जुट गई है।

गिरोह में शामिल आरोपी के पिता शकील अहमद भाई सादाब उर्फ सद्दाम और नईक अहमद को हिरासत में लेगी। पुलिस पीड़ितों द्वारा उपलब्ध कराए गए फर्जी नियुक्ति पत्रों और प्रशिक्षण पत्रों की भी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


बता दें कि थाना सिविल लाइंस के जमालपुर नाला रोड निवासी वसी अहमद पुत्र शकील अहमद पर ठगी का आरोप है कि उसने 13 लोगों से स्वास्थ्य विभाग से नौकरी लगवाने के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम ऐंठी थी।

वह एक नौकरी की एवज में 8 से 10 लाख रुपये लेता था। इसके गिरोह में भाई और पिता भी शामिल हैं। ठगी में यह इतने शातिर थे कि पैसे लेने वालों की फर्जी परीक्षा कराने से लेकर उन्हें फर्जी तौर पर प्रशिक्षण और शासन के आदेश के समान फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा देते थे।

इस मामले में शिकारपुर सीएचसी के स्टॉफ का नाम भी सामने आ रहा है। इस गिरोह का खुलासा तब हुआ जब पैसे देने के बाद भी लोगों को नौकरी नहीं मिली। बुधवार को उन लोगों ने वसी अहमद को पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने गुरुवार को वसी अहमद को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार आरोपी के साथ ठगी के गिरोह में शामिल उसके पिता और भाई सहित फर्जी दस्तावेजों को जारी करने में कौन-कौन है शामिल इसकी भी जांच की जा रही है। आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें