फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कालेज की लिपिक बर्खास्त

विज्ञापन
रिप्पल फर्जावाड़ा
विज्ञापन
हल्द्वानी। धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होेने पर एचएन इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने कनिष्ठ सहायक (लिपिक) सिम्मी अग्रवाल उर्फ सीमा की सेवा समाप्त कर दी है। महिला लिपिक निलंबित थी। एचएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भगवान सिंह सामंत ने लिखित रूप से बताया कि मोतीमहल बंबाघेर निवासी पति पंकज अग्रवाल की 2013 में मृत्यु के बाद लिपिक सिम्मी अग्रवाल उर्फ सीमा अग्रवाल को 27 जून 2017 को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी। वह परिवीक्षा काल से अपने कार्य व्यवहार के चलते निलंबित थी। लिपिक पर प्रबंधक ने थाने में फर्जी कूटरचित कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रबंधक ने अपने प्रदत्त अधिकारों का उपयोग कर 26 नवंबर से सीमा की सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें