हल्द्वानी। स्कूल के वैन में मासूम से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार तीन गवाहों के बयान लिए। पुलिस इस मामले में कोर्ट भी गई थी। पुलिस मुकदमे के सापेक्ष सबूत जुटा रही है। पुलिस टीम ने हर साक्ष्य को जुटाना शुरू कर दिया है। विवेचक लता बिष्ट दो दिनों से लगातार गवाहों के बयान ले रही हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने तीन गवाहों के बयान लिए। पुलिस का मानना है कि अभियुक्तों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य न होने पर अधिकारियों की भी किरकिरी हो सकती है। इसी कारण कॉल डिटेल मंगाकर पूछताछ की जा रही है। एसआईटी के प्रभारी सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल भी दोनों मुकदमों की समीक्षा कर रहे हैं। इस मामले में वैन के चालक, परिचालक जेल में हैं। पुलिस अचानक इस मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर सकती है लेकिन इस तथ्य को गोपनीय रखा गया है।