फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पति से झगड़ा होने पर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश करने वाली महिला की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस की पूछताछ से पता चला है कि चार बच्चे होने के बाद भी पति उस पर शक की निगाह से देखता था। इसी कारण दोनों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर के खानपुर नंबर एक दिनेशपुर निवासी चेतन पात्रा की पत्नी सीमा (30) ने पांच मई को घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी। पास के अस्पताल में ले जाने के बाद घर वालों ने उसे हल्द्वानी के एसटीएच में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
मेडिकल चौकी पुलिस ने बताया कि सीमा का पति चेतन मजदूरी करता है। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था। हालांकि मायके के लोग पति की बातों पर यकीन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें