फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पुलिस कर्मियों को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। डीजे में डांस को लेकर संजयनगर गांव में तीन पुलिस कर्मियों का गांव के युवकों से विवाद हो गया। उस समय तो गांव वालों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन जब तीनों पुलिस कर्मी कार से हल्द्वानी लौट रहे थे तो उक्त युवकों ने उन्हें लालकुआं रेलवे क्रासिंग के पास रोककर लाठी-डंडों से जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लहूलुहान पुलिस कर्मियों हल्द्वानी चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हल्द्वानी उप कारागार में तैनात पुलिस कर्मी पूरन चंद्र उप्रेती पुत्र कमलेश चंद्र उप्रेती, अपने साथी सलमान खान एवं कोमल जोशी के साथ बिंदुखत्ता के संजयनगर द्वितीय निवासी साथी सौरभ अधिकारी के यहां शादी में आए थे। मंगलवार रात डीजे में डांस को लेकर उनका बिंदुखत्ता निवासी मनोज मेहता एवं अन्य युवकों से विवाद हो गया। उस समय मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कर दिया। इसके बाद पूरन चंद्र अपने साथियों के साथ कार द्वारा हल्द्वानी के लिए निकल गए। जैसे ही वह लालकुआं रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, वहां पर पहले से मौजूद मनोज मेहता और उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
तीनों पुलिस कर्मियों को लहूलुहान करने के बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में तीनों पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें आई है। पूरन चंद्र उप्रेती ने कोतवाली पहुंचकर मनोज समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें