हल्द्वानी। मामा के घर रह रही युवती लापता हो गई। बरेली यूपी के मुड़िया नबी बख्श निवासी मो. तौफीक ने बनभूलपुरा थाने में गुमशुदगी तहरीर दी। बताया कि उसकी पुत्री नजरीन चार साल से यहां नई बस्ती निवासी अपने मामा जलीस अहमद के घर रहती थी। वह 25 फरवरी से लापता है। परिजनों ने उसे बहुत तलाशा लेकिन युवती नहीं मिली। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।