फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल, भीमताल और भवाली में खाद्य विभाग की छापेमापी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। होली के मद्देनजर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने नैनीताल, भीमताल और भवाली क्षेत्र में दुकानों में छापेमारी कर अलग-अलग खाद्य पदार्थों के पांच नमूने जांच के लिए कब्जे में लिए। उक्त नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। खाद्य विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

जिला खाद्य निरीक्षक अश्वनी सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने नैनीताल, भीमताल और भवाली में 25 दुकानों में छापेमारी की। सिंह ने बताया कि नैनीताल स्थित एक दुकान से घी और एक दुकान से खुली हुई नमकीन, भवाली में एक दुकान से टमैटो सॉस और भीमताल स्थित एक दुकान से तेल और एक दुकान से रिफाइंड का सैंपल जांच के लिए लिया गया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को खुले खाद्य पदार्थों और बासी खाद्य पदार्थो की बिक्री न करने के निर्देश दिए। छापेमारी दल में हल्द्वानी के खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा आदि भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें