हल्द्वानी। नगर निगम में तहबाजारी की रसीद में घोटाला सामने आने के बाद जांच टीम ने मंगलवार को दो कर्मचारियों के बयान और लिए हैं लेकिन मेयर के पीए दूसरे दिन भी अपना बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे।
जांच दल ने सोमवार को विनोद जोशी, पान खोखा स्वामी प्रमोद के बयान दर्ज किए थे। मंगलवार को दो कर्मचारी, मेयर के पीए को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन मेयर के पीए गणेश बयान देने नहीं पहुंचे। वहीं जांच दल ने दो कर्मचारी अमित जोशी, संजय के बयान दर्ज किए हैं। जांच अधिकारी डॉ. राहुल लसपाल ने बताया कि दुकानदार यशोदा देवी, मेयर के पीए गणेश को नोटिस भेजा गया है। इनकों सात मार्च को बयान दर्ज कराने आने को कहा गया है।