तारिफ हत्याकांड के साक्ष्य भेजे जाएंगे देहरादून लैब
हल्द्वानी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि तारिफ इब्राहिम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली चुकी है। रिपोर्ट में अधिक रक्त स्राव से मौत होने की पुष्टि हुई है। इधर कोतवाली पुलिस ने कहना है कि हत्याकांड में रक्त रंजित कपड़े, चाकू और घटनास्थल से बरामद डीवीआर सहित अन्य साक्ष्य सोमवार को जांच के लिए देहरादून लैब भेजा जाएगा।
तारिफ हत्याकांड के खुलासे के बाद कोतवाली पुलिस की विवेचना जारी है। पुलिस तारिफ के जीजा की ओर से उठाए गए सवालों को सुलझाने के लिए साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। आरोपी उमेश बनकोटी ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार तारिफ द्वारा अपने सिर पर बोतल फोड़ने और घायल होने पर उसे उठाकर एंबुलेंस से लाया था। उस समय परिजन भी तारिफ करते थे। अब उसी की हत्या के आरोप में जेल जाना पड़ रहा है।
एसएसआई एम एस दसौनी ने बताया कि हत्याकांड में तारिफ के खून से सने कपड़े, हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून सभी साक्ष्यों को जांच के लिए सोमवार को देहरादून भेजा जाएगा। पुलिस ने डीवीआर भी देहरादून भेजने किए पैक कर दिया है। डीवीआर खुलने पर घटना के समय निर्वाण के अंदर के माहौल की जानकारी मिल सकेगी।