फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड एक् शन फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रैपिड एक्शन फोर्स 108 बटालियन मेरठ और पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने इलाके के चप्पे-चप्पे की जानकारी ली। साथ ही दंगों से संबंधित इलाकों, वजहों का भी पता किया। मेरठ से आरएएफ की टीम सात दिवसीय भ्रमण पर नैनीताल पहुंची। टीम यहां पुलिस के साथ तालमेल, परिचय, सांप्रदायिक दंगों के लिहाज से संवेदनशील इलाकों की जानकारी लेकर भौतिक सत्यापन करेगी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की सुबह आरएएफ ने असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सिंह के नेतृत्व में बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान फोर्स ने बनभूलपुरा, इंदिरानगर की हर गली मोहल्ला का भौतिक सत्यापन किया। फोर्स की मदद के लिए बनभूलपुरा पुलिस भी साथ में थी। बताया कि नैनीताल अति संवेदनशील जिला है। इस वजह से जिले में कानून व्यवस्था, भौगोलिक जानकारी, आपराधिक तत्वों की जानकारी, संवेदनशील, अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक संगठनों की जानकारी ली जा रही है ताकि विद्रोह, दंगे, दैवी आपदा की स्थिति में जरूरतमंदों की मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें