फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों की तलाश में तीन भेजी गई टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नवाबी रोड कुल्यालपुरा में व्यवसायी के घर हुई डकैती को चुनौती मानकर पुलिस की टीमों ने गाजियाबाद, बरेली और मुरादाबाद में डेरा डाल दिया है। पुलिस का कहना है कि डकैती करने वाला गिरोह पश्चिमी यूपी का है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं लेकिन सर्विलांस टीम ने पता कर लिया है कि कार में किस गिरोह के सदस्य सवार थे। बदमाशों ने गाजियाबाद नंबर की कार का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

प्रगति विहार गली नंबर आठ नवाबी रोड कुल्यालपुरा निवासी सौरभ कौशल के घर 14 जून की रात खुद को क्राइम ब्रांच आफिसर बताकर बदमाशों ने डाका डाला था। बदमाशों ने असलहा दिखाकर सौरभ कौशल के साथ नौकर प्रकाश कश्यप और उसके साले अजय कश्यप को पीटकर एक कमरे में बंद कर दिया था। बदमाश दुकान और घर खंगालकर तीन लाख 80 हजार रुपये और 15 तोला सोने के जेवर व सीसीटीवी के डीवीआर लेकर चले गए थे। शहर की पॉश कॉलोनी में हुई वारदात से पुलिस सन्न रह गई थी क्योंकि अभी राधा हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाया कि शहर में दूसरी बड़ी वारदात हो गई। पुलिस की जांच से पता चला है कि वारदात के लिए बदमाशों ने गाजियाबाद नंबर की कार का इस्तेमाल किया था। कार को चिन्हित करने में कंट्रोल रूम के कैमरे ने अहम भूमिका निभाई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाश प्रगति बिहार से सीधे मुखानी चौराहा रोड पर आ गए वहां से चौराहे से होकर निकले हैं। चर्चा यह भी है कि पुलिस ने कार बरामद कर ली है लेकिन एसपी सिटी और सीओ ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें