फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खैरना बाजार में स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान में शुक्रवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। आग लगने से दुकान स्वामी को भारी नुकसान हुआ है। शनिवार को पट्टी पटवारी पवन सिंह ध्यानी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

खैरना बाजार में पेट्रोल पंप के पास समशूल हसन ने पनीराम आर्य के मकान में बनी दुकान को पिछले कुछ वर्षों से किराये पर लेकर रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोली है। शुक्रवार रात हसन रोज की तरह दुकान बंद कर दुकान के पीछे बने अपने कमरे में चले गए। रात करीब 11:45 बजे शादी समारोह से लौट रहे बैंड बाजे वाले लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा। बैंड बाजे वालों ने समशूल हसन को तुरंत जानकारी दी।
आग लगने का शोर सुनकर आसपास के घरों में रहने वाले लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर घंटों बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में रखे शादी के लहंगे, साड़ी और अन्य कई कीमती कपड़े जलकर खराब हो गए। दुकान स्वामी समशूल हसन ने बताया की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने उन्हें 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें