फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी से उबाल

विज्ञापन
facebook
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाजपा नेता के फेसबुक एकाउंट पर एक सिरफिरे ने धमकी देकर सनसनी फैला दी। उसने लिखा कि यदि उसके धर्म पर किसी ने उंगली उठाई तो हल्द्वानी को श्मशान बना देंगे। शिकायत मिलने पर मुखानी पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिवपुरम पीलीकोठी निवासी भाजपा नेता अभय सिंह बिष्ट ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त को शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे जन्मदिन पर बधाई दे रहे थे। इस बीच फ्रेंडलिस्ट में शामिल एक व्यक्ति भी संदेशों के आदान प्रदान में शामिल हो गया। अभय सिंह के अनुसार युवक आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने लगा। विरोध किया तो उसने आरएसएस के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। यह भी लिखा कि 15 मिनट में हल्द्वानी उत्तराखंड के नक्शे से मिटा देंगे। धमकी देने वाला छात्रनेता हर्षित जोशी सहित अन्य पांच लोगों से भी जुड़ा है। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचक जांच करेंगे कि एकाउंट आईडी किसकी है और किन हालातों में यह टिप्पणी की गई है। उधर, भाजपा नेताओं जल्द जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें