फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जौलासाल के जंगल में देसी हथियार बनाने की घटना का खुलासा होने के बाद वन विभाग ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वन विभाग ने पुलिस को एक सीलबंद लिफाफे में तस्करों की तस्वीर भी सौंपी है। हल्द्वानी वन प्रभाग की जौलासाल रेंज के अंतर्गत चुगाड़ बीट के कक्ष आठ के जंगल में वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त तौर पर छापामारी कर देसी हथियार बनाने का जखीरा बरामद किया था। वन विभाग की जांच में दो संदिग्धों की हाथ में हथियार लिए हुए तस्वीर भी कैमरे में कैद हुई थी। इसके बाद वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया था। इधर वन विभाग के वन दरोगा गोपाल सिंह संभल ने चोरगलिया थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना का मुकदमा दर्ज कराया है। वन दरोगा ने थाना पुलिस को एक सीलबंद लिफाफा भी दिया है इस लिफाफे में दोनों संदिग्धों की तस्वीरें हैं। वहीं पुलिस में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस तस्वीरों के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वन दरोगा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ की एफआईआर
सीलबंद लिफाफे में संदिग्धों की तस्वीर भी पुलिस को सौंपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें