फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल कर्मी की फूड प्वाइजनिंग से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भिकियासैंण, अल्मोड़ा निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट (30) सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। वह यहां कार्तिकेय कालोनी कुसुमखेड़ा में किराए पर रहता था। पांच छह माह पहले ही महेंद्र की शादी गौलापार निवासी एक युवती से हुई थी। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार को महेंद्र सिंह की तबियत बिगड़ी। इस पर उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबियत बिगड़ने की वजह फूड प्वाइजनिंग बताई गई थी। अस्पताल में उपचार के दौरान महेंद्र ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही बिसरा को सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा है। वहीं महेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मां जमुना देवी और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें