फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा कांड की जांच के लिए दिल्ली और यूपी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जेल में बंद कृष्णा सेन की जांच करने के लिए पुलिस की टीमें दिल्ली और यूपी में भेजी गई है। पुलिस टीमें पीड़ितों के बयान के आधार पर कृष्णा की एफडी और बैंक खातों की जांच कर रही है। कृष्णा करीबी मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गए हैं। इसी कारण वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

झांसा देकर दो युवतियों से शादी करने वाली लड़की कृष्णा सेन की राजदार उसकी मां के अलावा पुरुष भी है। खाते में पुरुष के अलावा महिला द्वारा तीन और चार लाख रुपये भेजे गए हैं। कृष्णा के नाम से लाखों रुपये की फिक्स डिपाजिट का पता चला है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस की दो टीमें बाहर तथ्यों को सत्यापित करने के लिए भेजी गई है। इनमें एक टीम दिल्ली और दूसरी बिजनौर (यूपी) के समीप भेजी गई है। कृष्णा सेन की मां और अन्य चार संदिग्धों के मोबाइल नंबर बंद पड़े हैं। बिजनौर जिले के धामपुर स्थित पैतृक घर में भी कोई संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस ने संदेह के दायरे में आए लोगों का नाम अभी खोला नहीं है। इसी कारण कृष्णा सेन के संबंधित काफी करीबी मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गए हैं। पुलिस भूमिगत लोगों की तलाश करने और कागजातों को सत्यापित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें