फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरगलिया रेलवे फाटक पर वन कर्मियों से धक्का मुक्की जेसीबी पर पथराव

विज्ञापन
वनकर्मियों पर भारी पड़े खनन माफिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। अवैध स्टॉक पकड़ने गई वन टीम से खनन माफिया ने अभद्रता की। जेसीबी, वाहनों पर पथराव भी किया। वन टीम ने पुलिस बल की मदद से अभद्रता करने वालों को खदेड़ा। वन विभाग ने अभद्रता करने वालों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तराई पूर्वी वन प्रभाग की टीम और पुलिस ने शनिवार को चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के पास चेकिंग अभियान चलाया। यहां रेलवे ट्रैक किनारे कई जगह अवैध आरबीएम का स्टॉक किया गया था। यह आरबीएम घोड़े, खच्चरों से गौला नदी से ला कर जमा किया जा रहा था। जब टीम ने स्टॉक को जब्त कर गौला पर जू लेकर जा रही थी। इस बीच मोहल्ला के ही रिहान अंसारी, जुनैद अंसारी, असलम समेत 20 से अधिक लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि भीड़ ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कार्रवाई कर रहे वाहनों के आगे लेट गए। जब वनकर्मियों ने समझाने की कोशिश की तो उनके साथ भी धक्कामुक्की कर दी। इस बीच किसी ने जेसीबी और वाहन पर पथराव कर दिया। पथराव होते ही वन कर्मियों ने बनभूलपुरा थाना पुलिस से फोर्स मंगा ली। गौला रेंज के दूसरे कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। वन कर्मियों ने पुलिस फोर्स की मदद से भीड़ को खदेड़ दिया। बन बीट अधिकारी अब्दुल वहीद अंसारी ने बवाल करने वालों के खिलाफ बनभूलपुरा पुलिस में तहरीर सौंपी। इधर तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 149, 336, 353, 504, 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अवैध स्टॉक के खिलाफ टीम कार्रवाई करने चोरगलिया रेलवे फाटक पर गई थी
वन विभाग ने कई आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई


रेलवे को भी किया जाएगा अलर्ट
गौला रेंजर त्रिपाठी ने बताया कि नदियों से निकाला गया आरबीएम रेलवे ट्रैक किनारे इकट्ठा किया जा रहा है। यह भूमि रेलवे की है। इसलिए रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा ताकि ट्रैक किनारे मलबा जमा होने से रोका जा सके।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा समेत अन्य संगीन आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सबूत जुटाकर जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
- दिनेश नाथ महंत, प्रभारी, बनभूलपुरा थाना।


वन विभाग की टीम चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के पास से अवैध स्टॉक हटा रही थी, इस बीच खनन माफिया के साथ आई भीड़ ने टीम के साथ धक्कामुक्की कर जेसीबी पर पथराव किया। इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

- गणेश त्रिपाठी, रेंजर गौला, तराई पूर्वी वन प्रभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें