फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेडमी संचालक ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पनचक्की चौराहा स्थित एक एकेडमी के संचालक ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। भाई और साथियों का आरोप है कि सूदखोरों की धमकी से तंग आकर उसने जहर खाया है। इस मामले में मजिस्ट्रेटी बयान होने चाहिए।
विज्ञापन

हाथीखाल अर्जुनपुर गोरापड़ाव निवासी हर्ष सिंह सिरोही उर्फ हरीश सिंह (32) पुत्र राज सिंह सिरोही पनचक्की चौराहे पर एक एकेडमी का संचालक है। मंगलवार को उसने घर में जहर पी लिया, जिस पर वह बेहोश होने लगा। परिजनों ने उसे समीप के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। डॉक्टर का कहना था कि उसने मच्छर मारने वाली दवा पी है। घटना की सूचना मिलने पर मुखानी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवक की जानकारी ली। थानाध्यक्ष कमाल हसन का कहना है कि उसने कुछ लोगों से कर्ज लिया है। हर्ष के भाई नरेश का आरोप है कि उसे कुछ लोगों ने धमकाया है। उसने धमकी देने वालों का विवरण नहीं दिया। एकेडमी संचालक के साथी अमित ने बताया कि उसने सूदखोरों से पैसे लिए थे। इसी कारण उन्होंने हर्ष को धमकी दी थी। आरोप है कि इसी धमकी से परेशान होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया है। हर्ष के भाई ने इस मामले में कार्रवाई कराने के लिए मजिस्ट्रेट से बयान लेने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें