फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार शो रूम में सेंध लगाकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गोरापड़ाव स्थित एक कार शोरूम में बुधवार की रात सेंध लगाकर चोरों ने स्पेयर पार्ट्स चुरा लिए लेकिन शो रूम की सुरक्षा में लगे गार्ड को पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने के बाद मंडी पुलिस ने मौके का मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर का चेहरा सामने आया है।
विज्ञापन

रेलवे बाजार निवासी होटल मालिक विक्रम सिंह का गोरापड़ाव रोड पर रेनाल्ट कार का शोरूम है। बुधवार की रात शो रूम की सुरक्षा में हल्दूचौड़ का गार्ड मनोज कुमार पहरेदारी कर रहा था। चोरों ने पिछवाड़े से शोरूम की दीवार की ईंटें लगाकर सेंध लगा दी। अंदर घुसकर चोरों ने शो रूम खंगाला और गियर बाक्स सहित काफी स्पेयर पार्ट्स चुरा लिए। सुबह शोरूम के प्रबंधक पुत्तन सूर्या को चोरी की जानकारी मिली। मंडी पुलिस के मौका मुआयना से पता चला कि चोर रेलवे ट्रैक की तरफ से आए थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर एक चोर का चेहरा अंदर घुसते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस को आशंका है कि एक चोर अंदर घुसा था और एक उसका साथी बाहर रहा होगा। प्रबंधक का कहना है कि चोर करीब दो लाख का सामान लेकर गए हैं। चूंकि अंदर नगद पैसा नहीं रखा जाता है। इसी कारण चोरों के हाथ स्पेयर पार्ट्स लगे हैं।

आटोमोबाइल कर्मियों पर शक
पुलिस का मानना है कि चोर ऑटोमोबाइल से जुड़ा है। इसी कारण उसने स्पेयर पार्ट्स चुराया है। पुलिस इस मामले में ऑटोमोबाइल से जुड़े कर्मियों पर भी शक जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें