फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत आया युवक लापता पुलिस कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अदालत में आया युवक कागजातों को फोटोस्टेट कराने गया और लापता हो गया। युवक की बहन ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार बरेली जिले के कहराना नवाबगंज निवासी राजीव शर्मा (22) पुत्र लालाराम शर्मा मुकदमे के सिलसिले में 23 दिसंबर को जेएम द्वितीय की अदालत आया था। अदालत परिसर से वह कुछ कागजात फोटोस्टेट कराने निकला तो लौटकर घर नहीं आया। इस मामले में उसकी बहन सुषमा शर्मा ने तहरीर दी है। बहन का कहना है कि वह घरेलू हिंसा के मुकदमे की पैरवी के लिए आया था। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें