फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में फिर सेंध लगाकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। केएमओयू स्टेशन के सामने सोमवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर मोबाइल की दुकान से हजारों का सामान चुरा लिया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। आरोप है कि दस दिन पहले भी चोरों ने इसी दुकान का ताला तोड़ा था। आवास विकास निवासी लोकेश तेजवानी की मोबाइल की दुकान केएमओयू बस स्टेशन के सामने गली में है। सोमवार रात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से का टिन छत के पास काट दिया। वहां से अंदर घुसे चोरों ने 16 जीबी की पांच पेन ड्राइव, चार ग्राहकों के मोबाइल, एक नया मोबाइल, आठ जीबी की दस पेन ड्राइव, 15 चिप एक एलसीडी सहित काफी सामान चुरा लिया। सुबह दुकानदार ने दुकान खोली तो सेंध लगने का पता चला। उसने तत्काल बनभूलपुरा पुुलिस को सूचना दी। बताया कि दस दिन पहले भी चोरों ने इसी दुकान का ताला तोड़कर तीन हजार रुपये नगदी और सामान चुराया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस नशेड़ियों पर शक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें