फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल की मासूम के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड टिंबर वाली गली से बृहस्पतिवार की शाम महिला ने गली में खेल रही एक साल की बच्ची को गोद में उठाया और भाग गई। यह देख वहां खड़े लोग भौचक रह गए। लोगों ने दौड़कर महिला को पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया तो वह मानसिक रूप से कमजोर निकली। बताया जा रहा है कि वह एक महीने से शहर में घूम रही है।
विज्ञापन

नूर आलम की एक साल की बेटी माहिरा अपनी दादी अतरा के साथ घर के सामने खेल रही थी। बच्ची के पास एक महिला भी बैठी थी। बच्ची घुटनों के बल जैसे ही आगे बढ़ी महिला ने उसे गोद में उठाया और भागने लगी। यह देख दादी ने चोर-चोर कहते हुए शोर मचाया तो लोगों ने महिला को पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। काफी देर पूछने के बाद मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी अजेंद्र ने बताया कि महिला मुजफ्फरनगर जिले के मोती महल की रहने वाली है और एक महीने से हल्द्वानी में घूम रही है। वह कभी रेलवे स्टेशन पर सो जाती है तो कभी बेस अस्पताल के पास रात गुजार लेती है। बच्ची से मिलने पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें