फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक में स्थित बढ़ेरी के पास रानीखेत के तीन युवक रविवार को कोसी नदी में मछली मार रहे थे। इनमें से एक युवक अनियंत्रित होकर नदी में डूब गया था। एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह उसका शव नदी से निकाला।
विज्ञापन

रानीखेत निवासी विवेक सिंह बिष्ट (23), गोपाल सिंह, नवीन सिंह रविवार को बाइक से बेतालघाट घूमने आए थे। अपराह्न तीन बजे तीनों युवक बेतालघाट में झूला पुल के पास कोसी नदी में मछली मारने लगे। पानी मटमैला होने के चलते विवेक को नदी की गहराई का पता नहीं चल सका और वह थोड़ा आगे जाकर अनियंत्रित होकर नदी में डूब गया। नदी में दोस्त को डूबता हुआ देख गोपाल और नवीन ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया और विवेक को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक विवेक ओझल हो चुका था। इधर नदी में डूबे युवक को निकालने में रविवार शाम तक एसडीआरएफ एवं स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं मिल सका। सोमवार सुबह सात बजे को एसडीआरएफ ने नदी से युवक का शव निकाला। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया। शव तलाशने वालों में एसडीआरएफ के जितेंद्र गिरी, महेंद्र भंडारी, प्रदीप मेहता, कुंदन सिंह, चंदन सिंह, कुंदन सिंह शामिल रहे। पिता त्रिलोक सिंह ने बताया कि विवेक पढ़ने में अच्छा था। उसने राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में बीकॉम की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बेतालघाट की थानाध्यक्ष श्वेता नेगी ने बताया कि परिजनों ने घटना की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


दो दिन की मेहनत के बाद एसडीआरएफ को सफलता मिली
रविवार शाम मछली मारते समय रानीखेत का युवक कोसी में डूबा गया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें