हल्द्वानी। जेल में बंद विचाराधीन बंदी अख्तर अली की शनिवार को तबियत खराब हो गई। बंदीरक्षकों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में उसका उपचार कराया। बंदी की हालत बिगड़ने के कारणों पर कई तरह की चर्चाएं हैं। अस्पताल में आए बंदीरक्षक और सिपाही ने बताया कि विचाराधीन बंदी अख्तर अली के सीने में दर्द हुआ था। अस्पताल में आने पर डॉक्टर ने कैदी को होश में लाने का प्रयास किया। बताया कि बंदी की रिहाई होेने वाली थी लेकिन कागजात में त्रुटि के चलते रिहाई रोक दी गई थी। इस बीच हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि शाम को होश आने पर बंदी को लेकर बंदीरक्षक चले गए।