मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र के पांडवनगर निवासी एक महिला शनिवार को बाजार से सामान खरीदकर लौट रही थी। आरोप है कि इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने महिला का हाथ पकड़ लिया। आरोपियों का दुस्साहस देखकर लोगों ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया। जबकि दूसरा आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई थी। आरोपी ने महिला को अपना परिचित बताया और मामला मारपीट का बता रहा है। जबकि महिला ने आरोपी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।