हल्द्वानी। राजपुरा वार्ड नंबर दो स्थित घर में बृहस्पतिवार रात राजमिस्त्री को सांप के काट लिया। उपचार के दौरान एसटीएच में उसकी मौत हो गई। बिहार के मझेलिया पश्चिमी चंपारण का निवासी राजमिस्त्री कमलेश (35) पुत्र बलीमुखिया राजपुरा वार्ड दो में अपने चाचा विशन चंद महतो के घर रहता था। बृहस्पतिवार को घर में राजमिस्त्री को सर्प ने डस लिया। परिजनों ने राजमिस्त्री को एसटीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
गाय के भागने पर खूंटे की चोट से मासूम की मौत
हल्द्वानी। बाइपास नंधौर वैली के गांव परसरामपुर में बृहस्पतिवार को खूंटा तोड़कर गाय भागने लगी। खूंटे की चोट से नौ साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। एसटीएच लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परसरामपुर बाइपास निवासी जगदीश पोखरिया का पुत्र तनुज (9) बृहस्पतिवार को घर के सामने खेल रहा था। इसी समय एक गाय खूंटा तोड़कर भागने लगी। खूंटा मासूम के सिर से टकराया और खून बहने लगा। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए एसटीएच लाए लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।