फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीट वाचर हत्याकांड - आरोपी की नानकमता में मिली लोकेशन

विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हल्द्वानी। बीट वॉचर हत्याकांड में दूसरे दिन पुलिस को नानकमत्ता मेें हत्यारोपी की लोकेशन मिली, लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले से फरार हो गया। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

तराई केंद्रीय वन प्रभाग की बरहैनी रेंज में शुक्रवार रात लकड़ी तस्करों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। गोली लगने से बीट वॉचर बहादुर सिंह चौहान की मौत हो गई और साथी महेंद्र सिंह घायल हो गया। महेंद्र को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने आरोपी लखविंदर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की है। पुलिस को घटना के दूसरे दिन पता चला कि आरोपी लखविंदर सिंह नानकमत्ता में छिपा था, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही उसने अपना अड्डा बदल दिया। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए जंगल के अलावा अन्य संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है। मौके से फरार आरोपी का आपराधिक इतिहास पुराना है। पुलिस इसी आधार पर उसके साथियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बीट वॉचर हत्याकांड
हत्यारोपी की नानकमत्ता में मिली लोकेशन
पुलिस के पहुंचने के पहले भागा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें