हल्द्वानी। जालसाजों ने आईआरबी के उपनिरीक्षक के बैंक खाते से 89432 रुपये निकाल लिए। उन्होंने घटना से स्टेट बैंक के प्रबंधक और कोतवाली पुलिस को दी है।
आईआरबी के उपनिरीक्षक जितेंद्र पाठक का स्टेट बैंक में खाता है। सात जून को जालसाजों ने खाते से 43132 और 46300 रुपये निकाले। आठ जून को जब दरोगा ने खाते का बैलेंस की जांचा तो पाया कि खाते से 89432 रुपये ट्रांसफर किया गया है। बैंक कर्मचारियों से पूछने पर पता चला कि पैसे मुंबई स्थित एसबीआई एआईसी लिमिटेड के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। दारोगा ने घटना की लिखित जानकारी बैंक प्रबंधक के बाद कोतवाली पुलिस को दी है। भुक्तभोगी का कहना है कि पैसा न मिलने पर कानून का सहारा लिया जाएगा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
आईआरबी के दरोगा के बैंक खाते से 89 हजार रुपये उड़ाए